IPL 2025, GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के टॉप-3 मोमेंट्स पर डालिए नजर

IPL 2025, GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के टॉप-3 मोमेंट्स पर डालिए नजर

मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रन से हार झेलनी पड़ी।

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर विरोधी टीम को 197 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 160 रन ही बना पाई। इस सीजन में यह मुंबई की लगातार दूसरी हार है।

आइए आपको गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के टॉप-3 मोमेंट्स के बारे में बताते हैं-

1. पावरप्ले में गुजरात की घातक बल्लेबाजी

मुंबई के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए पहले 6 ओवरों में 66 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 18 गेंदों में 32 और शुभमन गिल ने भी 18 गेंदों में 32 रन बनाए थे।

2. सिराज ने बिखेरी हिटमैन की गिल्लियां

सिराज द्वारा डाले गए मुंबई की पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा कोई रन नहीं ले पाए। लेकिन उन्होंने अगली दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़ दिए, जिसके बाद सिराज पर दबाव था। लेकिन मियां ने अपने आप को बैक किया और जबरदस्त गेंद फेंकी। जो रोहित शर्मा के डिफेंस को तोड़ते हुए सीधे स्टंप्स से टकरा गई। रोहित 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।

3. साई किशोर ने दिखाई हार्दिक पांड्या को आंखे

मुंबई इंडियंस की पारी का 15वां ओवर साई किशोर ने डाला था। इस ओवर की पहली दो गेंदों पर हार्दिक कोई रन नहीं बना पाए थे। फिर तीसरी गेंद पर हार्दिक ने चौका लगाया। फिर अगली गेंद पर साई किशोर ने हार्दिक को फंसाया। मुंबई के कप्तान बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन सिर्फ गेंद को डिफेंस करने में कामयाब रहे। इस गेंद के बाद साई किशोर और हार्दिक एक-दूसरे को घूरने लगे। इस दौरान हार्दिक ने एक बार हाथ से साई किशोर की तरफ कुछ इशारा भी किया।

close whatsapp