MS Dhoni IPL 2025

“अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है…. मैं अपना फैसला लूंगा लेकिन….”, IPL 2025 में खेलने को लेकर बोले MS Dhoni

IPL 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेले थे एमएस धोनी।

MS Dhoni (Twitter)
MS Dhoni (Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? यह सवाल सभी फैंस के मन में घूम रहा है। आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।

वहीं आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और इसके लिए क्या नियम होंगे इसको लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की 10 फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ मीटिंग भी हो चुकी है। कितने खिलाड़ी रिटेन किए जा सकेंगे, कितने खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) का इस्तेमाल किया जा सकेगा, इसको लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

नियम बनने के बाद मैं अपना फैसला लूंगा- MS Dhoni

इस बीच धोनी ने एक इवेंट के दौरान आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर किए गए सवालों का जवाब दिया। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, जब धोनी से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘इसके लिए अभी काफी समय है। देखना होगा कि प्लेयर रिटेंशन पर क्या फैसले लिए जाते हैं, अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है। एक बार फिक्स नियम बन जाएंगे, मैं अपना फैसला लूंगा, लेकिन जो भी फैसला होगा वो टीम के लिए बेस्ट होना चाहिए।’

बता दें कि एमएस धोनी जुलाई में 43 साल के हो गए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके पांच आईपीएल खिताब जीत चुका है और वो रोहित शर्मा के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान भी हैं। आईपीएल 2024 में सीएसके के प्रदर्शन की बात करें तो टीम प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी और 14 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर रही थी। वहीं आरसीबी 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचा था, क्योंकि उसका नेट रनरेट सीएसके से बेहतर था।

close whatsapp