IPL 2025, KKR vs RCB: सुनील नरेन को क्यों नहीं दिया गया हिट विकेट आउट?

IPL 2025, KKR vs RCB: सुनील नरेन को क्यों नहीं दिया गया हिट विकेट आउट? जानें नियम के बारे में-

सुनील नरेन ने आरसीबी के खिलाफ 44 रन बनाए।

Sunil Narine (Photo Source: X)
Sunil Narine (Photo Source: X)

IPL 2025, KKR vs RCB: आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 175 रनों का लक्ष्य दिया है। पहली पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिस देख सभी हैरान रह गए।

दरअसल, सुनील नरेन जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका बल्ला स्टंप्स पर लगा लेकिन उन्हें हिट विकेट आउट नहीं दिया गया। आइए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

सुनील नरेन क्यों नहीं दिए हिट विकेट आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का 8वां ओवर रसिख सलाम डार ने डाला था। रसिख ने राउंड द विकेट जाकर चौथी गेंद शॉर्ट डाली। सुनील नरेन ने खूब तेजी से बल्ला चलाया, लेकिन गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। अंपायर ने बॉल की हाइट को देखते हुए इसे वाइड दे दिया। इसी वक्त सुनील का बल्ला स्टंप पर लगा और बेल्स गिर गई।

गेंद पहले ही वाइड दे दी गई थी, इसीलिए यह गेंद डेड हो गई। इसीलिए बल्ला स्टंप पर लगने के बाद भी सुनील नरेन नॉट-आउट दिए गए। एमसीसी के नियम 35.1.1 के अनुसार यदि गेंद खेलते वक्त बल्लेबाज का बल्ला या शरीर स्टंप पर लगे और बेल्स गिर जाएं तो वह हिट विकेट आउट होता है। बता दें, सुनील नरेन उस वक्त 17 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

रसिख डार ने ही सुनील नरेन को किया आउट

रसिख सलाम ने पारी के 10वें ओवर के दौरान सुनील नरेन पर शिकंजा कसा। केकेआर ओपनर 26 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंदों में सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली। वहीं, बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

close whatsapp