IPL 2025: कुलदीप यादव ने किया RCB फैन को ट्रोल, जानें क्यों बोला "पहले ट्रॉफी जीतो फिर..."

IPL 2025: कुलदीप यादव ने किया RCB फैन को ट्रोल, जानें क्यों बोला “पहले ट्रॉफी जीतो फिर…”

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फैंस के बीच हुई एक मजेदार बहस चर्चा में है।

 

Kuldeep Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)
Kuldeep Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली क्रिकेट टीमों में से एक है। भले इस फ्रेंचाईजी के पास आईपीएल ट्रॉफी न हो, लेकिन इसकी फैन फॉलोइंग बेमिसाल है और RCB के पास सबसे ज्यादा वफादार फैंस हैं। हालांकि, उनके एक फैन की वजह से पूरी टीम का इंटरनेट पर मजाक बन गया है।

कुलदीप यादव ने RCB फैन को किया ट्रोल 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरू होने में अभी दो महीने शेष हैं, लेकिन इसके पहले ही खिलाड़ियों और फैंस के बीच रोमांच बढ़ने लगा है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के बीच हुई एक मजेदार बहस चर्चा में है।

एक यूट्यूब चैनल, “टॉक फुटबॉल,” के लाइव सेशन के दौरान, एक RCB फैन ने कुलदीप यादव से कहा-

“आप RCB में शामिल हो जाइए, क्योंकि हमें एक गोलकीपर की जरूरत है।”

इस पर कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया-

“आपको गोलकीपर की नहीं, ट्रॉफी की जरूरत है। आप गोलकीपर लेकर क्या करोगे भाई?”

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। RCB के फैंस कुलदीप के इस बयान से नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं दीं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस ने इस मजाक को सपोर्ट करते हुए RCB को और ट्रोल करना शुरू कर दिया।

देखें वीडियो 

कुलदीप यादव IPL 2025 के लिए 13 करोड़ में किए गए हैं रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे कुलदीप यादव को फ्रैंचाइजी ने 2025 की मेगा नीलामी से पहले 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि, वह पिछले कुछ महीनों से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

RCB और ट्रॉफी का इंतजार

RCB अभी तक IPL की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, और यह बात अक्सर उनके आलोचकों द्वारा उठाई जाती है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी अब तक आईपीएल में खिताब नहीं जीत सकी है, लेकिन टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

IPL 2025 से पहले इस तरह की घटनाओं ने फैंस के बीच जुबानी जंग को और तेज कर दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर इन दोनों टीमों की भिड़ंत कैसी रहती है।

close whatsapp