IPL 2025, LSG vs GT: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 11, 2025 8:31 pm

आईपीएल 2025 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच खेला जाना है। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी का सामना शुभमन गिल की जीटी से होगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
बता दें कि गुजरात टाइटंस ने इस सीजन पांच मैच खेले हैं और उसमें से चार में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ लखनऊ ने पांच मैंचों में से तीन में जीत दर्ज की और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी के पास पंत और निकोलस पूरन के रूप में विस्फोटक खिलाड़ी हैं, जबकि जीटी की टीम साई सुदर्शन और जोस बटलर पर अधिकतर निर्भर है।
मौसम और पिच रिपोर्ट
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का मौसम पूरी तरफ गर्म रहेगा और 33-35 डिग्री सेल्सियम तापमान रहने की पूरी संभावना है। शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश के आसार नहीं है, जिससे बिना रुकावट के मैच होगा। पिच से स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। लेकिन बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिलेगा।
इकान क्रिकेट स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड्स
- मैच खेले गए- 88
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत- 49
- रन चेज करते हुए जीत- 37
- नो रिजल्ट- 02
- टाई- 0
- पहली पारी का औसत स्कोर- 165
- हाईएस्ट टीम टोटल- 246
- सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल- 211
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स:
मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप
गुजरात टाइटंस:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा