IPL 2025: LSG vs MI मैच से जुड़े टॉप-3 मोमेंट्स, जिसने बटोरी सुर्खियां
मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ 12 रन से हार झेलनी पड़ी।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2025 12:32 पूर्वाह्न

आईपीएल 2025 का 16वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लखनऊ ने इस मुकाबले में 12 रन से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 191 रन ही बना पाई। लखनऊ की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे दिग्वेश राठी, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका।
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद आइए आपको टॉप-3 मोमेंट्स के बारे में बताते हैं-
LSG vs MI मैच के टॉप-3 मोमेंट्स
1. तिलक वर्मा को किया गया रिटायर्ड आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रन चेज के दौरान तिलक वर्मा उस इंटेंट से बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए, जिसकी टीम को जरूरत थी। उन्होंने 23 गेंदों पर सिर्फ 25 रन बनाए और लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्रगल करते हुए नजर आए, जिसके कारण ही मैनेजमेंट ने उन्हें मैच से बाहर करने का फैसला लिया और मिचेल सैंटनर को भेजा गया। हालांकि, तिलक को रिप्लेस करने वाले मिचेल सैंटनर ने सिर्फ दो गेंदें खेली और दो रन बनाए।
Batting at 25 off 23 in the run chase, #TilakVarma retired himself out to make way for Mitchell Santner! 🤯
Only the 4th time a batter has retired out in the IPL!
Watch LIVE action ➡ https://t.co/nH2UGjQY0t #IPLonJioStar 👉 #LSGvMI, LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1… pic.twitter.com/NJ0C0F8MvL
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2025
2. नमन धीर का विकेट
लखनऊ के खिलाफ 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने 17 के स्कोर पर दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने चार्ज संभाला, दोनों के बीच 69 रन की अहम साझेदारी हुई। दिग्वेश राठी ने पारी के 9वें ओवर में नमन धीर को क्लीन बोल्ड को लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। नमन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 24 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए।
Knocks over Naman Dhir, brings out his ✍ celebration! 🔥
Box-office stuff from Digvesh Rathi 👌
#IPLonJioStar 👉 #LSGvMI, LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/jkCtfCG98a— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2025
3. हार्दिक पांड्या का पांच विकेट-हॉल
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह आईपीएल कप्तान के रूप में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर भी है। उन्होंने एडेन मार्करम (53), निकोलस पूरन (12), डेविड मिलर (27), आकाश दीप (0) और ऋषभ पंत (2) जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्दिक आईपीएल के इतिहास में पांच विकेट-हॉल लेने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
5/36 – Best bowling figures for #HardikPandya in T20s 👏
Watch LIVE action ➡ https://t.co/nH2UGjQY0t #IPLonJioStar 👉 #LSGvMI, LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/niQf8ANDbC
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2025