LSG vs MI मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि। CricTracker Hindi

IPL 2025: LSG vs MI मैच के दौरान खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं ये खास उपलब्धि

LSG और MI का आमना-सामना 4 अप्रैल को होगा

LSG vs MI (Photo Source: IPL Official Website)
LSG vs MI (Photo Source: IPL Official Website)

आईपीएल 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। LSG को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों करारी हार का मिली थी।

एलएसजी का शीर्ष क्रम पावरप्ले में सस्ते में ढेर हो गया, लेकिन निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। अंत में अब्दुल समद की तेज तर्रार पारी खेली और लखनऊ को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इसके जवाब में प्रियांश आर्या के रूप में पंजाब किंग्स ने जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने एलएसजी के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए अर्धशतक जड़े और लखनऊ से मैच छीन लिया नेहल वढेरा ने भी अंत में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया।

दूसरी ओर मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन रहा। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने पावप्ले में जबरदस्त गेंदबाजी की। जबकि आईपीएल में डेब्यू करने वाले अश्वनी कुमार ने बीच के ओवरों में घातक गेंदबाजी करते हुए कोलकाता के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। केकेआर की टीम 116 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद रयान रिकेल्ट के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया। सूर्यकुमार यादव ने अंतिम ओवरों में अहम भूमिका निभाई।

यह भी देखें: LSG vs MI Dream11 Prediction Hindi

LSG vs MI, मैच के दौरान खिलाड़ियों के आगामी उपलब्धियां

LSG प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

एडेन मार्करम: टी-20 में 4,500 रन पूरे करने के लिए 51 रन चाहिए।

डेविड मिलर: आईपीएल में 3,000 रन पूरे करने के लिए 17 रन चाहिए।

निकोलस पूरन: आईपीएल में 2,000 रन पूरे करने के लिए 42 रन चाहिए।

शार्दुल ठाकुर: टी-20 में 200 विकेट पूरे करने के लिए 5 विकेट चाहिए

MI प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

ट्रेंट बोल्ट: अपना 250वां टी-20 खेलने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: LSG vs MI Match Prediction Hindi

 

close whatsapp