IPL 2025 Mega Auction: नीलामी से पहले इन 3 मुद्दों पर लगेगी मुहर- पढिए कैसे बदल जाएगा आईपीएल

IPL 2025 Mega Auction: नीलामी से पहले इन 3 मुद्दों पर लगेगी मुहर- पढ़िए कैसे बदल जाएगा आईपीएल

आगामी आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले कुछ प्रमुख एजेंडों पर चर्चा करने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों और बीसीसीआई की 31 जुलाई को मुंबई में एक बैठक है।

– इम्पैक्ट प्लेयर का नियम हो सकता है खत्म 

इसके अलावा, इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म करने पर भी जोर दिया जा सकता है, जिसकी रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पूर्व क्रिकेटरों और दिग्गजों ने कड़ी आलोचना की है।

– रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी 

मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या चार से बढ़ाकर पांच की जा सकती है। गौरतलब है कि पिछली आईपीएल मेगा नीलामी में, बीसीसीआई ने प्रत्येक फ्रेंचाइजी को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी, लेकिन इस साल सभी फ्रेंचाइजियों को खुश रखने के लिए यह संख्या पांच तक बढ़ सकती है।

एक सूत्र ने कहा-

“जाहिर है, निरंतरता और एक कोर को बनाए रखना आगे बढ़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हो सकता है कि छह (रिटेंशन) की अनुमति दी जाए, जिसमें कुछ RTM कार्ड शामिल होंगे। यानि कम से कम एक अनकैप्ड खिलाड़ी को भी रिटेंशन में शामिल किया जाए। लेकिन विदेशी रिटेंशन की संख्या पर कुछ बहस हो सकती है।”

“दिल्ली कैपिटल्स (जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स) और सनराइजर्स हैदराबाद (पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन और ट्रैविस हेड) जैसी टीमें हैं, जो एक से ज्यादा विदेशी रिटेंशन चाहेंगी,”

Previous
Page 2 / 2

close whatsapp