पंजाब से हारने के बाद बल्लेबाजों पर फूटा डेविड वॉर्नर का गुस्सा, मैच के बाद लगाई क्लास!
डेविड वॉर्नर ने कहा कि, अच्छी शुरुआत के बाद बल्लेबाजों ने फिर से निराश किया।
अद्यतन - मई 14, 2023 1:25 अपराह्न

आईपीएल 2023 के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से मात दी। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बना पाई। बता दें इस टीम ने शुरुआत अच्छी नहीं की लेकिन प्रभसिमरन सिंह की शतकीय पारी की बदलौत यह टीम 167 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
बता दें प्रभसिमरन सिंह ने 65 गेंदों का सामना कर 103 रनों की पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। दरअसल इस मुकाबले में उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेहतरीन शुरूआत की लेकिन फिर इस टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और अंत में टीम 136 रन ही बना पाई।
वहीं पंजाब से मैच हारने के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए। डेविड वॉर्नर ने मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बताया कि उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया खासकर बल्लेबजों ने उन्हें काफी निराश किया। बता दें उन्होंने कहा कि, जिस तरह से हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर इसके बाद 30 रन बनाकर आप 6 विकेट खो देंगे तो फिर तो आप ज्यादा मैच नहीं जीत सकते हैं।
कुछ कैच ड्रॉप हुए और ज्यादा रन बन गए- डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अच्छी शुरुआत के बाद बल्लेबाजों ने फिर से निराश किया। मुझे लगा कि हम परफेक्ट XI के साथ उतरे लेकिन हम बीच में 4 से 5 विकेट गवां दिए, जो इस लेवल पर जाकर आप नहीं कर सकते। कुछ कैच ड्रॉप हुए और ज्यादा रन बन गए।
डेविड वॉर्नर ने कहा कि, हमें अब अपने सम्मान बचाने के लिए खेलना है। साथ ही अपने आप पर विश्वास रखकर और पूरे स्वतंत्रता के साथ खेलना होगा। बता दें पंजाब से हारते ही दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।