MI vs SRH क्या रहा इस मैच का टर्निंग पॉइंट | CricTracker Hindi

SRH vs MI: क्या रहा इस मैच का टर्निंग पॉइंट, किस खिलाड़ी ने पलटा मैच का रुख, जानें यहां

इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143 रन बनाए।

SRH vs MI (Photo Source: Getty)
SRH vs MI (Photo Source: Getty)

आईपीएल 2025 का 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी।

जवाब में मुंबई ने इस लक्ष्य को 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस बीच आइए हम आपको बताते हैं कि इस मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के पास ऐसा गेंदबाज था जिसने अपने चार ओवर के स्पेल में पूरे मैच का रुख पलट दिया।

आपको बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने नई गेंद और पुरानी गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने काफी घातक गेंदबाजी की।उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। आईपीएल में बोल्ट का भारत में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

नई गेंद और पुरानी गेंद दोनों के साथ दीपक चाहर ने किया शानदार प्रदर्शन

इससे पहले भारत में उनका बेस्ट प्रदर्शन 2015 में पंजाब किंग्स के खिलाफ था. उस मैच में उन्होंने 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ साल 2020 में उन्होंने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। आईपीएल इतिहास में ट्रेंट बोल्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रहा है। साल 2020 में शारजहां में उन्होंने 18 रन देकर CSK के चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था।

ट्रेंट बोल्ट ने इस मैच में नई गेंद से SRH के दोनों सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं पुरानी गेंद के साथ उन्होंने अभिनव मनोहर और पैट कमिंस को चलता किया। नई गेंद के साथ दीपक चाहर ने भी उनका बखूबी साथ दिया। चाहर ने अपने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने नई गेंद से रन नहीं दिए जिससे बल्लेबाजों पर दबाव बना और इसका फायदा बोल्ट ने उठाया।

close whatsapp