GT vs MI Eliminator: गुजरात के खिलाफ मुंबई ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मैच के लिए दोनों ही टीमों ने परिवर्तन किए हैं।
अद्यतन - मई 30, 2025 7:22 अपराह्न

IPL 2025, GT vs MI Eliminator: आईपीएल के जारी सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल करना चाहेंगी।
तो वहीं, इस करो या मरो वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मुंबई की ओर से आज के मैच में जाॅनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और राज अंगद बावा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। जबकि दीपक चाहर पूरी तरह से फिट ना होने की वजह यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
दूसरी ओर, गिल एंड कंपनी ने टीम में दो परिवर्तन किए हैं। जोस बटलर की गैर-मौजूदगी में श्रीलंकाई विकेटकीपर कुशल मेंडिस को खेलने का मौका मिला है। तो अरशद खान की जगह ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिला है। देखने लायक बात होगी कि कौनसी टीम आज के मैच में जीत हासिल करती है?
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाॅशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन
GT vs MI Head-to-Head Records (गुजरात टाइटंस vc मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 07 |
| गुजरात टाइटंस | 05 |
| मुंबई इंडियंस | 02 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
New PCA Stadium, Mullanpur, Pitch Report (पिच रिपोर्ट)
मुल्लांपुर की पिच भारत की सबसे तेज पिचों में से एक है। यह पिच तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल प्रदान करती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन बाद में बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाज लंबे लंबे शॉट लगाते हैं। वहीं, ओस भी इस मैदान पर एक अहम कारक बनकर उभरती है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है।