पंजाब टीम का ‘गब्बर’ बेटे की याद में सो नहीं पा रहा है!
शिखर धवन ने एक नई इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
अद्यतन - मई 21, 2022 12:03 अपराह्न

पंजाब टीम के गब्बर यानी की शिखर धवन अपने मस्त अंदाज के लिए मशहूर हैं, गब्बर के चेहरे पर प्यारी सी हंसी हमेशा नजर आती है। लेकिन इस हंसी के पीछे भी एक दर्द है, ये दर्द है अपने बेटे जोरावर से दूर रहने का और फिर से धवन को अपने बेटे की याद सता रही है।
बस वीडियो कॉल ही है गब्बर के लिए सहारा
अपनी वाइफ से अलग होने के बाद शिखर धवन अपने बेटे से भी दूर हो गए हैं, जहां उनका बेटे अब गब्बर की एक्स वाइफ के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है। जिसके चलते शिखर धवन सिर्फ वीडियो कॉल पर ही बात कर पाते हैं।
बेटे को लेकर काफी उदास है पंजाब का ‘गब्बर’
*शिखर धवन ने एक नई इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*इस स्टोरी में अपने बेटे से बात कर रहे हैं शिखर।
*दोनों एक दम Chill अंदाज में आ रहे हैं नजर।
*कई बार वीडियो कॉल की तस्वीर डाल चुके हैं धवन।
एक नजर इंस्टा स्टोरी पर
![]()
2021 में हुआ था तलाक
साल 2021 धवन के लिए कुछ खास नहीं रहा था, पहले उनका पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया था और फिर वो 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में नहीं चुने गए थे।
गब्बर हैं पंजाब टीम के सबसे बड़े ‘रनबाज’
दूसरी ओर पंजाब टीम के लिए शिखर धवन का ये सीजन शानदार रहा, जहां वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और
*धवन ने अब तक 13 मैच खेले हैं।
*जिसमें उन्होंने 421 रन बनाए हैं।
*साथ ही धवन ने 3 अर्धशतक जड़े हैं।
इस बार भी टीम हुई फ्लॉप
भले ही गब्बर का बल्ला जमकर चला हो, लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी फ्लॉप रहा और पहली बार कप्तान बनाए गए मयंक बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी फेल रहे।