इंस्टा रील्स पर कैसी बात बोल रहे हैं ये शिखर धवन, युवाओं को दे रहे हैं गलत संदेश
आए दिन फनी रील्स शेयर करते रहते हैं बल्लेबाज शिखर धवन इंस्टा पर।
अद्यतन - Feb 26, 2024 12:56 pm

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया के जरिए फैन्स का पूरा टाइम पास करते हैं, साथ ही उनकी इंस्टा रील्स को भी काफी ज्यादा ही पसंद किया जाता है। धवन भी आम लोगों से कनेक्ट करते हुए रील्स शेयर करते हैं, जिसके कारण उनकी रील्स हद से ज्यादा वायरल होती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।
लगभग-लगभग खत्म है इंटरनेशनल करियर
जी हां, शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर लगभग-लगभग खत्म हो चुका है, टीम इंडिया से टेस्ट और टी20 क्रिकेट खेले इस बल्लेबाज को सालों हो गए हैं। तो धवन ने डेढ़ साल पहले भारतीय टीम से अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, ऐसे में अब युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में अपना कब्जा जमा चुके हैं और ऐसे में शिखर की वापसी नहीं होगी टीम में।
शिखर धवन ऐसे वीडियो पोस्ट कर खुद को कॉमेडी किंग समझ रहे हैं
*आए दिन फनी रील्स शेयर करते रहते हैं बल्लेबाज शिखर धवन इंस्टा पर।
*इसी कड़ी में गब्बर ने एक और फनी रील शेयर की है अपने इंस्टाग्राम पर।
*रील में पहले प्यार को लेकर बात कर रहे हैं गब्बर और फनी होने की कोशिश।
*वहीं इस रील वीडियो पर खुद युजी चहल ने भी किया है एक कमेंट।
इस बार ये मजेदार रील वीडियो पोस्ट की है शिखर धवन ने
IPL की तैयारी शुरू कर चुका है ये बल्लेबाज
दूसरी ओर IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है, जिसे लेकर पंजाब के कप्तान यानी की शिखर धवन अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं। जहां इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी अभ्यास की एक तस्वीर और GYM की एक तस्वीर पोस्ट की थी हाल ही में, ऐसे में अब धवन का पूरा का पूरा फोकस IPL पर है। वैसे पंजाब टीम अपना पहला मैच 23 मार्च के दिन खेलेगी, ये मैच मोहाली के मैदान पर होगा और दिल्ली से धवन की सेना का सामना होगा। वहीं इस मैच के जरिए पंत की भी मैदान पर वापसी होगी लंबे समय बाद।