IPL 2025: PBKS vs DC मैच के दौरान कैसा रहेगा सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा PBKS और DC के बीच मुकाबला।
अद्यतन - मई 23, 2025 3:03 अपराह्न

आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में है और फैंस के लिए एक और रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। 24 मई, शनिवार को शाम 7:30 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लीग का 66वां मुकाबला खेला जाएगा। जहां पंजाब की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, वहीं यह मुकाबला जीतकर वे टॉप-2 में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे।
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की नजर सीजन का अंत जीत के साथ करने पर है। आइए जानते हैं कि इस मैच के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।
PBKS vs DC: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पिच रिपोर्ट की बात करें तो सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट मानी जाती है। यहां 170 से 180 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है। हालांकि, पिछले मैच में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। अब देखना ये होगा कि दिन में खेला जाने वाले इस मैच में कप्तान टॉस जीतकर क्या फैसला करता है।
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर के आईपीएल आंकड़े
- कुल मैच खेले गए: 62
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 23
- दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 39
- कोई परिणाम नहीं: 0
- मैच टाई: 0
- किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर: 219/5 (पंजाब किंग्स)
- किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर: 59
- किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 113*- विराट कोहली
- किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/14 – सोहेल तनवीर
PBKS vs DC: जयपुर का वेदर रिपोर्ट
मौसम की बात करें तो AccuWeather के अनुसार, जयपुर में खेल की शुरुआत में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। खेल खत्म होते-होते यह 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच के दौरान हवा में नमी 22% से 37% के बीच रहने की संभावना है। बारिश की संभावना बहुत कम है। फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।