IPL 2025, PBKS vs LSG: मैच के दौरान खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं ये उपलब्धि
आईपीएल 2025 के 54वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।
अद्यतन - मई 15, 2026 11:09 पूर्वाह्न

आईपीएल 2025 के 54वें मैच में शनिवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। पंजाब ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इस हार के साथ ही सीएसके आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। वहीं टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन अब उसे लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब किंग्स फिलहाल 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट 0.199 है। इस सीजन उसके अभी चार मैच बाकी है और उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ दो मैचों में जीत की जरूरत है।
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स 5 जीत और 5 हार के साथ पॉइंट टेबल में छठे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.325 है। टूर्नामेंट में उसके अभी चार मैच बाकी है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए LSG को कम से कम तीन मैच जीतने की जरूरत है। अगर आज का मुकाबला वे हारते हैं, तो उनका प्लेऑफ में क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है।
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से तीन में लखनऊ ने जीत दर्ज की है, जबकि दो में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की है। इस सीजन में 1 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। जहां लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियां
PBKS प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां
- मार्कस स्टोइनिस: आईपीएल में 2,000 रन तक पहुंचने के लिए 67 रनों की जरूरत है।
LSG प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां
- अब्दुल समद: अपना 100वां टी20 खेलने के लिए तैयार।
- रवि बिश्नोई: एलएसजी के लिए 50 आईपीएल विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।