IPL 2025 Points Table: टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस, इन टीमों को हुआ तगड़ा नुकसान

IPL 2025 Points Table: टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस, इन टीमों को हुआ तगड़ा नुकसान

गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से मात दी।

Gujarat Titans (Photo Source: IPL)
Gujarat Titans (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 6 विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवरों में 159 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद खान और साई किशोर के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले के बाद आइए आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा बताते हैं।

गुजरात टाइटंस टॉप पर पहुंची

राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ पहले स्थान पर आ गई है। टीम ने अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें चार में जीत और एक में हार मिली है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम अब भी 7वें स्थान पर बनी हुई है। उन्होंने अब तक पांच मैचों में सिर्फ दो में जीत हासिल की है।

दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर पहुंची

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब दूसरे स्थान पर आ गई है, टीम ने अब तक तीन में से तीन मैच जीते है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैच में तीन जीत, 6 अंक के साथ तीसरे और पंजाब किंग्स चार मैच में तीन जीत, 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटंस 5 4 1 0 0 8 1.413
2 दिल्ली कैपिटल्स 3 3 0 0 0 6 1.257
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 0 6 1.015
4 पंजाब किंग्स 4 3 1 0 0 6 0.289
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 3 2 0 0 6 0.078
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 2 3 0 0 4 -0.056
7 राजस्थान रॉयल्स 5 2 3 0 0 4 -0.733
8 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -0.010
9 चेन्नई सुपर किंग्स 5 1 4 0 0 2 -0.889
10 सनराइजर्स हैदराबाद 5 1 4 0 0 2 -1.629

close whatsapp