IPL 2025 Points Table: क्या SRH पर जीत के बाद मुंबई इंडियंस को हुआ फायदा? जानें सभी टीमों का हाल

IPL 2025 Points Table: क्या SRH पर जीत के बाद मुंबई इंडियंस को हुआ फायदा? जानें सभी टीमों का हाल

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया।

MI vs SRH (Photo Source: BCCI)
MI vs SRH (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली थी। वहीं मुंबई के लिए विल जैक्स ने 3 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस की टीम ने 18.1 ओवरों में 163 रन के लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। विल जैक्स ने 26 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। आइए इस मैच के बाद आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं,

MI vs SRH: सातवें स्थान पर ही है मुंबई इंडियंस

सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, टीम ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें तीन में जीत और चार में हार मिली है। वहीं, हैदराबाद की टीम भी मुंबई के खिलाफ हार के बाद 9वें स्थान पर ही है। टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें सिर्फ दो में ही जीत मिली है।

IPL 2025: टॉप पर है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 मैचों में पांच जीत, 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 8-8 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है। जबकि पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भी 8-8 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स 6 5 1 0 0 10 0.744
2 गुजरात टाइटंस 6 4 2 0 0 8 1.081
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 0 8 0.672
4 पंजाब किंग्स 6 4 2 0 0 8 0.172
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0 0 8 0.086
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 0 0 6 0.547
7 मुंबई इंडियंस 7 3 4 0 0 6 0.239
8 राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 0 0 4 -0.714
9 सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 4 0 0 4 -1.217
10 चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 0 0 4 -1.276

close whatsapp