वनडे टीम से बाहर होना का सूर्यकुमार यादव को सता रहा है डर, नेट्स में कर रहे हैं घंटों अभ्यास! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे टीम से बाहर होना का सूर्यकुमार यादव को सता रहा है डर, नेट्स में कर रहे हैं घंटों अभ्यास!

फैन्स के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं सूर्य सोशल मीडिया पर।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव विरोधी टीम के गेंदबाजों को नचा देते हैं, टी-20 में इस खिलाड़ी के शॉट्स देखने लायक होते हैं। लेकिन वनडे प्रारूप में SKY के लिए कहानी एक दम अलग है, जी हां 50 ओवर के खेल में सूर्य का बल्ला नहीं चल रहा है और साथ ही वो इस प्रारूप में लगातार टीम का भी हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

अब टेस्ट में भी हो गई सूर्यकुमार यादव की एंट्री

एक ओर जहां सूर्यकुमार यादव को टी-20 और वनडे में लगातार मौके दिए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर अब उनकी टेस्ट टीम में भी एंट्री हो गई है। जहां इस धाकड़ बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले 2 टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह दी गई है, अब देखना दिलचस्प होगा की उनको अंतिम 11 में मौका मिलता है या नहीं।

सूर्यकुमार यादव को नेट्स में गुस्सा आया?

*फैन्स के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं सूर्य सोशल मीडिया पर।
*इस कड़ी में सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर नई रील वीडियो की है शेयर।
*नई इंस्टा रील वीडियो में SKY जमकर कर रहे हैं टीम के साथ मेहनत।
*साथ ही इस वीडियो में वो नेट्स में लगा रहे हैं काफी शानदार शॉट्स भी।

ये नई रील वीडियो की है सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर

हाल ही में SKY का कुछ ऐसा रहा है वनडे में प्रदर्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

टीम इंडिया के पास है सीरीज सील करने का मौका

इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज है, जिसमें से टीम इंडिया पहला मैच जीत चुकी है और अगर कल होने वाले मैच को भी रोहित की टीम जीत जाएगी तो सीरीज में अजय बढ़त बना लेगी।

close whatsapp