RCB vs DC मैच के टॉप-3 मोमेंट्स के बारे में जानें यहां | CricTracker Hindi

फिल साल्ट से लेकर केएल राहुल की बल्लेबाजी तक RCB vs DC मैच के ये रहे टॉप 3 मोमेंट्स

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा था 164 रनों का लक्ष्य।

RCB vs DC (Photo Source: Getty)
RCB vs DC (Photo Source: Getty)

IPL 2025 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने रन से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 17.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इस मैच के टॉप 3 मोमेंट्स क्या रहे।

फिल साल्ट की तूफानी पारी

RCB के लिए इस मैच में फिल साल्ट ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 30 रन ठोक दिए।  सॉल्‍ट ने 17 गेंदों का सामना किया और 37 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 3 छक्‍के भी लगाए। बाउंड्री में डील कर रहे सॉल्‍ट रन आउट हुए। इस दौरन उनके और विराट कोहली के बीच तालमेल में कमी साफ देखने को मिली। 1 रन चुराने के प्रयास में सॉल्‍ट अपना विकेट गिरा बैठे।

विपराज निगम और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी

फिल साल्ट के आउट होने के तुरंत बाद दिल्ली के बॉलिंग चेंज किया और विपराज निगम को गेंदबाजी सौंपी। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं दूसरे छोर से कुलदीप यादव ने भी उनका भरपूर साथ दिया। कुलदीप ने भी इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की और 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके। इन दोनों के कसी हुई गेंदबाजी के बदौलत ही बैंगलोर की टीम इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

केएल राहुल की कमाल लाजवाब पारी

रन चेज में दिल्ली की शरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 4 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम जल्दी ऑलआउट हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद राहुल नंबर 4 पर बैटिंग करने आए। वह शुरुआत में थोड़ी संभलकर बैटिंग करते हुए दिखे। लेकिन एक बार क्रीज पर आंखें जमने के बाद उन्होंने जबरदस्त बैटिंग की। राहुल 53 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेलकर वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए।

close whatsapp