IPL 2025, RR vs LSG Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker

IPL 2025, RR vs LSG Match Prediction: राजस्थान राॅयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर में खेला जाएगा।

RR vs LSG Match Prediction (Image Credit- Twitter X)
RR vs LSG Match Prediction (Image Credit- Twitter X)

RR vs LSG Match Prediction: आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से शिकस्त दी थी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?

RR vs LSG Match Details

 मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच-36
 वेन्यू सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
 तारीख और समय 19 अप्रैल, शाम 7ः30 pm IST
 लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

RR vs LSG Head-to-Head Records (राजस्थान राॅयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 05
राजस्थान राॅयल्स 04
लखनऊ सुपर जायंट्स 01
टाई 00
नो रिजल्ट 00

Sawai Mansingh Stadium, Jaipur Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

जयपुर से सवई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। यहां आईपीएल में अब तक सिर्फ तीन बार ही 200 रनों का आंकड़ा पूरा हुआ है। इसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आगामी मैच में भी पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा सहयोगी साबित नहीं होगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही होगा।

RR vs LSG Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

राजस्थान की प्लेइंग 11:

यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11:

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश राठी

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- निकोलस पूरन

राजस्थान बनाम लखनऊ मैच में निकोलस पूरन बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि जारी सीजन की ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है। तो वहीं, पूरन खेले गए 7 मैचों में 59.50 की औसत से कुल 357 रन बना चुके हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- जोफ्रा आर्चर

राजस्थान बनाम लखनऊ मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि आर्चर पावरप्ले में कमाल की गेंदबाजी से विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं।

RR vs LSG Today’s Match Prediction IPL 2025:  – RR vs LSG- आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

RR ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

LSG का पावरप्ले स्कोर – 40-50

पहली पारी का स्कोर – 170-190

RR ने जीत हासिल की

सिनैरियो 2

LSG ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

RR का पावरप्ले स्कोर – 40-50

पहली पारी का स्कोर – 170-190

LSG ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp