RR vs PBKS मैच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट | CricTracker Hindi

IPL 2025: RR vs PBKS मैच के दौरान कैसा रहेगा सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा PBKS और RR के बीच मुकाबला।

Sawai Mansingh Stadium (Photo Source: X)
Sawai Mansingh Stadium (Photo Source: X)

IPL 2025 का 59वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की बात करें तो उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। उन्होंने इस सीजन अब तक 12  मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्होंने जीत दर्ज की है और वो 06 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नौंवें पायदान पर हैं। वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है।

पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 7 में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि RR vs PBKS मैच के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RR vs PBKS: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पिच रिपोर्ट की बात करें तो सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट मानी जाती है। यहां 170 से 180 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है। हालांकि, पिछले मैच में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। अब देखना ये होगा कि दिन में खेला जाने वाले इस मैच में कप्तान टॉस जीतकर क्या फैसला करता है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर के आईपीएल आंकड़े

  • कुल मैच खेले गए: 61
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 22
  • दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 39
  • कोई परिणाम नहीं: 0
  • मैच टाई: 0
  • किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर: 217
  • किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर: 59
  • किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 113- विराट कोहली
  • किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/14 – सोहेल तनवीर

RR vs PBKS: जयपुर का वेदर रिपोर्ट

मौसम की बात करें तो AccuWeather के अनुसार, जयपुर में खेल की शुरुआत में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। खेल खत्म होते-होते यह 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच के दौरान हवा में नमी 22% से 37% के बीच रहने की संभावना है। बारिश की संभावना बहुत कम है।

close whatsapp