LSG के खिलाफ मैदान पर उतरते ही सूर्यकुमार यादव ने पूरी की खास सेंचुरी, ऐसा करने वाले बने 8वें खिलाड़ी
LSG vs MI: मुंबई ने किया सूर्यकुमार को सम्मानित।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2025 9:03 अपराह्न

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी टीम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया। सूर्यकुमार यादव आज आईपीएल में अपनी फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। इस मौके पर एमआई के दिग्गज कीरोन पोलार्ड ने उन्हें एक स्पेशल जर्सी देकर सम्मानित किया।
2012 में MI के लिए डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यह उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए और खिलाड़ियों की एक खास सूची में शामिल हो गए। पोलार्ड जो अब MI के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य हैं, उन्होंने सूर्या को इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक कस्टमाइज्ड जर्सी भेंट की।
सूर्यकुमार यादव को मिला खास तोहफा
रोहित नहीं खेल रहे हैं आज का मैच
आपको बता दें कि, सूर्यकुमार के 100वें मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल हैं और इसी कारण लखनऊ के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं हैं। पांड्या ने टॉस के समय बताया कि रोहित को नेट्स के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। रोहित की जगह राज अंगद बावा को मुंबई के लिए डेब्यू का मौका मिला है।