IPL 2025: RR बनाम RCB मैच के टाॅप-3 मोमेंट्स पर डालिए एक नजर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: RR बनाम RCB मैच के टाॅप-3 मोमेंट्स पर डालिए एक नजर 

आइए इन मोमेंट्स के बारे में जानते हैं

RR vs RCB (Image Credit- Twitter X)
RR vs RCB (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025, RR vs RCB: आईपीएल के जारी सीजन का 28वां मैच आज 13 अप्रैल को राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच, जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में आरसीबी ने आरआर के खिलाफ 9 विकेट से एक आसान जीत हासिल की है।

पहले तो आरसीबी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राजस्थान राॅयल्स को 173 रनों पर रोका, और उसके बाद इस टारगेट को 17.3 ओवरों में 1 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। आइए जानते हैं इस मैच के टाॅप-3 मोमेंट्स के बारे में:

1. यशस्वी जायसवाल की पारी

राजस्थान बनाम बेंगलुरू मैच में यशस्वी जायसवाल की पारी मैच का पहला बड़ा मोमेंट रहा। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आरआर के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल ने 47 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेली।

2. राजस्थान का स्लाॅग ओवर्स में खराब प्रदर्शन

मुकाबले में एक समय लग रहा था कि राजस्थान 200 से ज्यादा रनों का टारगेट आरसीबी के सामने जीत के लिए रखेगी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। टीम ने 13वें ओवर से पहली ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन स्लाॅग ओवर्स में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम बड़ा टारगेट बनाने में असफल रही। राजस्थान राॅयल्स के बल्लेबाज आखिरी के 6 ओवरों में सिर्फ 65 रन ही बना पाए, और यह मैच का दूसरा बड़ा मोमेंट रहा।

3. फिल साल्ट और विराट कोहली की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी

मुकाबले में जब आरसीबी आरआर से मिले 174 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसके लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (65) और विराट कोहली (62*) ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर, टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस साझेदारी ने मैच में राजस्थान को आगे निकलने का मौका नहीं दिया। दोनों के बीच की यह साझेदारी मैच का तीसरा बड़ा मोमेंट रही।

close whatsapp