मुंबई इंडियंस से यहां हुई बड़ी चूक, इस कारण से हार गई मुकाबला । CricTracker Hindi

IPL 2025: मुंबई इंडियंस से यहां हुई बड़ी चूक, इस कारण से हार गई मुकाबला

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया और सीजन की पहली जीत दर्ज की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई टीम को 197 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में हार्दिक पांड्या की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 160 रन ही बना सकी और उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

MI की मिडिल फेज में खराब बल्लेबाजी

मुकाबले का टर्निंग पॉइंट रहा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की मि़डिल फेज में खराब बल्लेबाजी। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रोहित शर्मा (8) और रयान रिकेल्टन (6) सस्ते में आउट हो गए। वहीं तिलक वर्मा (39) और सूर्यकुमार यादव (48) ने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे।

इसके बाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और यही मुंबई की हार का सबसे बड़ा कारण है। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों का सामना किया लेकिन वे सिर्फ 11 रन ही बना सके, जिसमें एक चौका शामिल रहा। वहीं नमन धीर (18) और मिचेल सेंटनर (18) भी गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बेबस दिखे।

टाइटस के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कगिसो रबाडा और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला।

गुजरात टाइटंस ने बनाए 196 रन

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन (63) के जोरदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 196 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान शुभमन गिल ने 38 रन और जोस बटलर ने 39 रनों का योगदान दिया। शेरफेन रदरफोर्ड ने 18 रन बनाए।

मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर के स्पैल में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू को 1-1 विकेट मिला।

 

close whatsapp