SM Trends: 23 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 23 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए पहले टी20 मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया।

SM Trends Of 23 Jan
SM Trends Of 23 Jan

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए पहले टी20 मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इस समय ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है। यह मैच कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। इंग्लैंड महिला टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 186 रन बनाने होंगे। फिलहाल तीन मैच की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 1-0 से आगे है।

आईसीसी U19 महिला वर्ल्ड कप 2025 के शानदार मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 60 रन से हराया। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका की युवा टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 58 रन ही बना पाई।

 

 

close whatsapp