IPL 2025: मौका मिलने पर आगामी सीजन में KKR की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं वेंकटेश अय्यर, शेयर की दिल की बात 

IPL 2025: मौका मिलने पर आगामी सीजन में KKR की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं वेंकटेश अय्यर, शेयर की दिल की बात 

आइए जानते हैं अय्यर ने और क्या कहा

Venkatesh Iyer (Image Credit- Twitter X)
Venkatesh Iyer (Image Credit- Twitter X)

अगर आईपीएल के आगामी 18वें सीजन में वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को कप्तानी करने का मौका मिलता है, तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स ऐसी दो टीमें हैं, जिन्होंने अभी तक टीम के कप्तानों के नामों की घोषणा नहीं की है।

हालांकि, जब केकेआर मैनेजमेंट ने वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा था, तो फैंस कयास लगाने लगे थे कि वह टीम के कप्तान बन सकते हैं।

साथ ही टीम में अजिंक्य रहाणे भी मौजूद हैं, जिनपर कप्तानी करने के लिए केकेआर मैनेजमेंट विश्वास दिखा सकता है। लेकिन अभी तक पिक्चर साफ नहीं हो पाई है कि केकेआर की आईपीएल 2025 में कौन कप्तानी करेगा। तो वहीं, इस बीच अय्यर ने टीम की कप्तानी को लेकर महत्वकांक्षा दिखाई है।

Venkatesh Iyer ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले हाल में ही वेंकटेश अय्यर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ एक इंटरव्यू में अय्यर ने कहा- निश्चित रूप से, मैं तैयार हूं, फिर मैंने हमेशा यह कहा है कि कप्तानी सिर्फ एक टैग है। मैं नेतृत्व में विश्वास करता हूं। एक लीडर होने के नाते यह एक बड़ी भूमिका है।

आपको अपने ड्रेसिंग रूम में लीडर बनने के लिए कप्तान के टैग की आवश्यकता नहीं है। आपको बस उदाहरण स्थापित करने की जरूरत है। आपको मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह एक अच्छा रोल मॉडल बनने की जरूरत है, जो मैं अभी एमपी में कर रहा हूं।

अय्यर ने आगे कहा- मैं एमपी टीम का कप्तान नहीं हूं, लेकिन मेरी राय का सम्मान किया जाता है और मैं वास्तव में ऐसे माहौल में रहना पसंद करता हूं, जहां हर व्यक्ति को अपनी राय देने की आजादी होनी चाहिए। और सिर्फ राय देने और सुझाव देने की आजादी होनी चाहिए और उन्हें सही भावना से लिया जाना चाहिए।

close whatsapp