MI vs CSK मैच में किसने मारी बाजी जानें यहां | CricTracker Hindi

MI vs CSK: धोनी भी नहीं बदल पा रहे हैं चेन्नई की किस्मत, मुंबई के खिलाफ मिली एक और हार

चेन्नई की तरफ से शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने खेली अर्धशतकीय पारी।

MI vs CSK (Photo Source: X)
MI vs CSK (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। 177 रन के लक्ष्य को मुंबई ने बेहद आसानी से 15.4 ओवर में 9 विकेट रहते हासिल कर लिया।

सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने लगाया अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र नौ गेंदों पर पांच रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। इसके बाद अपना पहला मुकाबला खेल रहे आयुष म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी की और पावरप्ले तक चेन्नई को और नुकसान नहीं होने दिया। म्हात्रे और शेख राशिद ने मिलकर टीम के स्कोर 50 के पार पहुंचाया। चाहर ने हालांकि म्हात्रे को आउट कर सीएसके को दूसरा झटका दिया जो 15 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।

फिर राशिद भी 20 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सीएसके की पारी लड़खड़ा गई थी, लेकिन जडेजा ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की जिससे सीएसके का स्कोर 140 के पार पहुंच गया। दुबे ने इस दौरान 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह 32 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। फिर धोनी आए जो चार रन बनाकर आउट हुए। अंत में जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक पूरा किया।

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने खेली मुंबई के लिए तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद शानदार रही। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर मुंबई इंडियंस की जीत की नींव रखी। रिकेल्टन 19 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारो को आगे बढ़ाया। दोनों ने शुरुआत से ही चौथे गियर में बैटिंग की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। रोहित शर्मा 45 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद लौटे तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली।

close whatsapp