इधर प्लेऑफ में जाने का सपना फिर टूट रहा है, उधर RCB टीम दावत पर दावत उड़ा रही है - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर प्लेऑफ में जाने का सपना फिर टूट रहा है, उधर RCB टीम दावत पर दावत उड़ा रही है

RCB टीम को अगला मैच हैदराबाद में SRH से खेलना है।

Virat Kohli and RCB players. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli and RCB players. (Photo Source: Twitter)

हर साल फैन्स को RCB टीम से IPL का खिताब जीतने की काफी उम्मीदें होती हैं, लेकिन ये टीम उन उम्मीदोंं पर बड़े प्यार से पानी फेर देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन उससे खिलाड़ियों को ज्याादा फर्क नहीं पड़ रहा है और उनका ध्यान खेल से ज्यादा इन दिनों पार्टी करने में लगा है।

RCB क्या प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है?

इस समय IPL 2023 की अंक तालिका काफी ज्यादा रोमांचक बनी हुई है, वहीं RCB टीम 5वें स्थान पर है। टीम के पास अभी 12 अंक है और फाफ एंड कम्पनी के 2 मैच बचे हुए हैं, दूसरी ओर प्लेऑफ में जाने के लिए इस टीम को दोनों मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे और बाकी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा।

किस खिलाड़ी के घर पार्टी करने गई थी RCB टीम?

*RCB टीम को अगला मैच हैदराबाद में SRH से खेलना है।
*इससे पहले टीम के कुछ खिलाड़ी पहुंचे सिराज के घर।
*मोहम्मद सिराज हैदराबाद के रहने वाले हैं, वहीं से खेला है क्रिकेट।
*सिराज के घर विराट सहित कई खिलाड़ी पहुंचे, वायरल हुआ वीडियो।

RCB टीम के खिलाड़ियों का ये वीडियो आया सामने

गुजरात टीम सबसे पहले पहुंची प्लेऑफ में

साल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टीम का स्वैग इस साल भी जारी है, जहां हार्दिक की टीम IPL 2023 के प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली टीम बन गई है। GT ने कल रात हुए मैच में SRH को मात देते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई और अब 3 स्थानों के लिए कड़ी जंग देखने को मिलेगी।

जीत के बाद हार्दिक पांड्या का खास पोस्ट

close whatsapp