IPL 2026 Final: RCB ने GT को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, कोहली नाबाद लौटे

IPL 2026 Final: RCB ने GT को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, कोहली नाबाद लौटे

आरसीबी अब लगातार दो बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X)
RCB vs GT (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई, रविवार को खेला गया। बता दें इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने पांच विकेट से जीत हासिल कर, लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

इसके साथ ही आरसीबी ने अपने आईपीएल खिताब का सकुशल तरीके से बचाव किया। तो वहीं, अब वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार दो आईपीएल ट्राॅफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने जीत के लिए रखा, जिसे डिफेंडिंग चैंपियन ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम जीटी फाइनल मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस 8 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन ही बना पाई।

गुजरात के लिए वाॅशिंगटन सुंदर 50* रन बनाकर नाबाद रहे, तो निशांत सिंधु ने 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में निराश किया। इनफाॅर्म साई सुदर्शन 12, कप्तान शुभमन गिल 20 और जोस बटलर जैसे बड़े खिलाड़ी महज 19 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

तो वहीं, आरसीबी की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। युवा रासिख सलाम डार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिला। साथ ही क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब आरसीबी गुजरात टाइटंस से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18 ओवर में 5 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। तो वहीं, आरसीबी को जीत दिलाने में पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई। पहले उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 42 गेंदों में 75* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही वेंकटेश अय्यर ने 32 रनों की पारी खेली, तो टिम डेविड ने 24 रनों का योगदान दिया।

close whatsapp