IPL 2026: ‘मैं जितना हो सके, उतना योगदान देने का प्रयास करता हूं’ LSG के खिलाफ मैच से पहले RCB स्टार ने दिया बड़ा बयान
जारी आईपीएल के मैच नंबर 23 में आरसीबी का सामना एलएसजी से होने वाला है।
अद्यतन - Apr 15, 2026 3:12 pm

आज 15 अप्रैल, बुधवार को जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच से पहले आरसीबी फाॅर्म में है, क्योंकि उसने अपने आखिरी मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसी के होम ग्राउंड पर 18 रनों से जीत हासिल की थी। आरसीबी इस समय आईपीएल 2026 की पाॅइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। टीम के चार मैचों बाद 6 अंक है और नेटरनरेट के मामले में आरसीबी इस सीजन की अभी तक की बेस्ट टीम रही है।
दूसरी ओर, इस मैच में खेलने वाले हरफनमौला रासिख डार सलाम एक पाॅजिटिव प्लेयर रहे, जिन्होंने 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। तो वहीं, अब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। रासिख ने कहा है कि वह जितना हो सके, उतना टीम के लिए योगदान देने की पूरी कोशिश करते हैं।
रासिख डार सलाम का बड़ा बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के रासिख डार सलाम ने कहा- यह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण जीत थी और हम एक यूनिट के रूप में आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। हमें अपनी भूमिकाओं और हमें क्या करना है, इस बारे में स्पष्टता है, और हम कल अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए उत्सुक हैं। काफी समय बाद मैं आईपीएल का मैच खेल रहा था, लेकिन प्रक्रिया वही रही।
रासिख ने आगे कहा- पिछले एक साल में हमने जो मेहनत की है, वह सब मैच की परिस्थितियों के लिए तैयारी करने के बारे में थी, और आखिरी मैच में मैंने अपनी योजनाओं को अमल में लाने पर ध्यान केंद्रित किया। मैं हमेशा टीम की मदद करना चाहता हूं, जितना मैं कर सकता हूं। हेजलवुड एक बड़े दिग्गज हैं और टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मैं हमेशा अपनी तरफ से हर संभव योगदान देने की कोशिश करता हूं।