अनुष्का शर्मा धोनी

चिन्नास्वामी के मैदान में धोनी की एंट्री देख अनुष्का शर्मा ने कह दी ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 रनों से जीत दर्ज की।

MS Dhoni Anushka Sharma (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Anushka Sharma (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी (RCB) 20 ओवर के अंत तक 218 रन ही बना पाई। जिसके चलते चेन्नई ने 8 रनों से शनादार जीत हासिल की।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन अब भी धोनी के फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारी मात्रा में फैंस धोनी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का शर्मा और फाफ डु प्लेसिस की पत्नी धोनी के प्रति फैंस का प्यार देख फुले नहीं समां रही हैं।

मैदान में धोनी की एंट्री देख खुशी से झूम उठे फैंस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स शानदार बल्लेबाजी करती हुई नजर आई। डेवॉन कॉनवे ने 83 और शिवम दुबे ने 52 रनों की पारी खेली। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद फैंस धोनी की बल्लेबाजी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन आखिरकार धोनी पारी के आखिरी ओवर में क्रीज पर आए। धोनी को मैदान में देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस खुशी से झूमने लगे।

स्टैंड में मौजूद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और फाफ डु प्लेसिस की पत्नी इमारी डु प्लेसिस भी फैंस के रिएक्शन से बहुत प्रभावित होते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा कहते हुए नजर आ रही है कि, ‘They Love Him’ यानि ‘ये सब उन्हें प्यार करते हैं’। आपको बता दें चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB फैंस से ज्यादा CSK फैंस की संख्या ज्यादा थी।

यहां देखें एमएस धोनी और अनुष्का शर्मा का वो वीडियो-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत दर्ज कर चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में 6 अंको के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 अंको के साथ सातवें पायदान पर है।

close whatsapp