SM Trends: 1 मई के IPL के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल । CricTracker Hindi

SM Trends: 1 मई के IPL के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मई को खेला जाना है।

SM Trends Of 1 May
SM Trends Of 1 May

आईपीएल 2025 का शानदार मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच 30 अप्रैल को चेन्नई में खेला गया था। इस मैच को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट रहते अपने नाम किया। पंजाब किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को जमकर सेलिब्रेट करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले युजवेंद्र चहल की भी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मई को खेला जाना है। आगामी मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया।

 

close whatsapp