टीम इंडिया में वापसी की चिंता को छोड़, केएल राहुल ने अपने दोस्तों के साथ गुजारा वक्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में वापसी की चिंता को छोड़, केएल राहुल ने अपने दोस्तों के साथ गुजारा वक्त

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है रील वीडियो।

KL Rahul (Image Credit- Instagram)
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ी अब तेजी से फिट हो रहे हैं, जहां इस लिस्ट में बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी शामिल है। जहां राहुल कुछ दिनों पहले ही नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आए थे, लेकिन अभी उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है। ऐसे में केएल खाली समय में अपने दोस्तों के साथ मौज कर रहे हैं, जिसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है।

फिटनेस हासिल करने के बाद शुरू की बल्लेबाजी

1 मई 2023 के दिन IPL में केएल राहुल को चोट लगी थी, जिसके बाद विदेश में उनकी सर्जरी हुई थी। फिर वो अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे थे NCA में, साथ ही साथ कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो में वो बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे में ये हो सकता है की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में राहुल टीम इंडिया में वापसी कर ले।

केएल राहुल को मौज-मस्ती करने का लंबे समय बाद मिला मौका

*हाल ही में केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है रील वीडियो।
*इस रील वीडियो में वो अपने दोस्तों के साथ आ रहे हैं नजर।
*राहुल ने दोस्तों के साथ खेले अलग-अलग तरह के Games
*टीम इंडिया का ये बल्लेबाज दिख रहा था काफी रिलेक्स।

ये वीडियो शेयर किया है बल्लेबाज केएल राहुल ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

नेट्स में कर रहे थे केएल कमाल की बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

धीरे-धीरे पुराने खिलाड़ियों की हो रही है वापसी

जी हां, टीम इंडिया में अब धीरे-धीरे उन खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, जो लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। जसप्रीत बुमराह लगभग एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है और इस दौरे से प्रसिद्ध कृष्णा की भी वापसी हो रही है। दूसरी ओर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी जल्द टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आ जाएंगे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp