युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन की यारी, टीम इंडिया में है सबसे प्यारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन की यारी, टीम इंडिया में है सबसे प्यारी

शुभमन गिल और ईशान किशन हैं काफी पक्के दोस्त।

Ishan And Gill (Image Credit- Instagram)
Ishan And Gill (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से लबरेज है, जहां टीम में शुभमन गिल, ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ी मौजूद है। तो विराट, रोहित और शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का काम बना रहे हैं। इन सभी के बीच टीम में सबसे पक्की दोस्ती ईशान और गिल की है, जो कई मौकों पर देखने को भी मिलती है और इसी का एक नजारा इंस्टा पर फिर से दिखा है।

ईशान किशन को नहीं मिले इतने मौके

वर्ल्ड कप में शुभमन गिल को हर एक मैच में मौका मिल रहा है, लेकिन ऐसा ईशान किशन के साथ नहीं है। गिल डेंगू के कारण वर्ल्ड कप 2023 के शुरूआती 2 मैच नहीं खेल पाए थे, इन दोनों ही मैचों में गिल की जगह ईशान किशन खेले थे। जैसे ही गिल ने टीम में वापसी की, वैसे ही ईशान अंतिम 11 से बाहर हो गए। अब आगे भी टूर्नामेंट में उनको मौका शायद ही मिले। साथ ही इस वर्ल्ड कप में अश्विन ने अभी तक एक मैच खेला है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, तो शार्दुल ठाकुर को भी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

ईशान किशन-शुभमन गिल की दोस्ती हमेशा सलामत रहे

*शुभमन गिल और ईशान किशन हैं काफी पक्के दोस्त।
*हर समय दोनों एक साथ ही आते हैं टीम में नजर।
*इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर आई है सामने।
*तस्वीर में गिल के साथ नजर आ रहे हैं बल्लेबाज ईशान किशन।

शुभमन और ईशान की ये नई तस्वीर आई है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Singh (@swamisingh)


टीम इंडिया है मस्ती के मूड में

दूसरी ओर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 में अपना आखिरी लीग स्टेज मैच कल यानी की 12 तारीख को खेलना है, जो बैंगलोर में नीदरलैंड टीम के खिलाफ होगा। उससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं, जहां ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट छोड़ एक मजेदार खेल खेलते हुए नजर आए और इस दौरान जमकर मस्ती देखने को मिली।

आप भी देख लो टीम इंडिया की मस्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?