IPL 2026: KKR vs SRH मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट्स 

IPL 2026: KKR vs SRH मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट्स 

मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से जीत हासिल की

Heinrich Klaasen (Image Credit- Twitter X)
Heinrich Klaasen (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में होम टीम केकेआर को 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एंड कंपनी ने 227 रनों का एक मजबूत लक्ष्य, कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब केकेआर इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी के सामने 16 ओवरों में महज 161 रनों पर सिमट गई, और उसे टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

खैर, यह मुकाबला केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का 200वां मुकाबला था, और वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले कुल 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही इस मैच में अन्य रिकाॅर्ड व स्टैट्स बनते हुए नजर आए जोकि इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के सबसे महत्वपूर्ण रिकाॅर्ड व स्टैट्स

1. सुनील नारायण का आईपीएल इतिहास में एसआरएच के खिलाफ सबसे कम बल्लेबाजी औसत (10.9) है।
2. मैच में पावरप्ले में केकेआर का 74/3 का स्कोर आईपीएल में एसआरएच के खिलाफ उनका अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले रहा।
3. फिन एलन ने पहले ओवर में 24 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहासस में पारी के पहले ओवर में बनाए गए रनों का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
4. कोलकाता में एसआरएच का 226/8 का स्कोर आईपीएल इतिहास में केकेआर के खिलाफ उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
5. ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जो आईपीएल में एसआरएच के खिलाफ केकेआर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
6. हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी के बीच 82 रनों की साझेदारी आईपीएल इतिहास में एसआरएच की पांचवें विकेट या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही।
7. रिंकू सिंह के नाम आईपीएल इतिहास में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 41 कैच पकड़े हैं।
8. अभिषेक शर्मा अब आईपीएल इतिहास में एसआरएच के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 101 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
9. अजिंक्य रहाणे का यह 200वां आईपीएल मैच था, और वह 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं।
10. 2012 के बाद यह पहली बार है जब केकेआर ने आईपीएल सीजन के अपने पहले दो मैच हारे हैं।
11. 2020 के बाद से केकेआर के खिलाफ यह एसआरएच की यह केवल चौथी जीत है।

close whatsapp