IPL 2026, Match 30: गुजरात टाइटन्स या मुंबई इंडियंस हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, Match 30: गुजरात टाइटन्स या मुंबई इंडियंस हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

दोनों टीमों के बीच यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

IPL 2026, GT vs MI: head to head records (image via X)
IPL 2026, GT vs MI: head to head records (image via X)

आईपीएल 2026 के 30वें मैच में, गुजरात टाइटन्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन जीत हासिल की हैं। उनकी हालिया जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आई, जिसमें उन्होंने 19.4 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की।

पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद वे बुरी तरह लड़खड़ा गए और अपने अगले चार मैच हार गए। उनका सबसे हालिया मैच वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों सात विकेट की करारी हार के साथ समाप्त हुआ था।

GT vs MI मैच डिटेल्स

मैच  गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच 30, आईपीएल 2026
वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
तारीख व समय  सोमवार, 2 अप्रैल, शाम 7:30 बजे (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

GT vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने 5 बार जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 बार मैच जीतने में सफल रही है।

मैच खेले  8
गुजरात टाइटन्स ने जीते 5
मुंबई इंडियंस ने जीते  3
नो रिजल्ट/टाई 0
सबसे पहले मैच  6 मई 2022
हालिया मैच  30 मई 2025

GT vs MI, आईपीएल 2026: स्क्वाड्स

गुजरात टाइटंस: शुबमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव। कुलवंत खेजरोलिया.

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मो. इजहार, रघु शर्मा।

close whatsapp