IPL 2026, Match 40: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा
अद्यतन - Apr 27, 2026 12:14 pm

आईपीएल के जारी रोमांचक सीजन का एक और धमाकेदार मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच जारी टूर्नामेंट का 40वां मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच क्रिकेट फैंस को देखने को मिल सकता है। हालांकि, मैच में पंजाब को होम ग्राउंड और फाॅर्म का फायदा मिल सकता है। पंजाब जारी टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। टीम 13 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद है। तो वहीं, राजस्थान 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है, लेकिन उसको अपने आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
PBKS vs RR मैच डिटेल्स
| मैच | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान राॅयल्स, मैच 40, IPL 2026 |
| वेन्यू | मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| तारीख और समय | मंगलवार, अप्रैल 28, 2026, 7:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
PBKS vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 30 |
| पंजाब किंग्स ने जीते | 13 |
| राजस्थान राॅयल्स ने जीते | 17 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 21 अप्रैल, 2008 (राजस्थान ने जीता) |
| हालिया मैच | 18 अप्रैल, 2026 (पंजाब ने जीता) |
पिच रिपोर्ट: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, जहां अक्सर स्कोर 200 रन के पार पहुंच जाता है। पिच पर अच्छी उछाल और गति मिलती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं क्योंकि गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। हालांकि, गेंदबाजों को प्रभाव डालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। उन्हें विकेट लेने और रनों के प्रवाह को रोकने के लिए गेंदबाजी में वैरिएशन, लेंथ और सटीक लाइन पर निर्भर रहना होगा। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर काॅनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहाल वढेरा
राजस्थान राॅयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी