IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त

IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त

सूर्यवंशी ने खेली 93 रनों की मैच विनिंग पारी

RR vs LSG (Image Credit- Twitter X)
RR vs LSG (Image Credit- Twitter X)

राजस्थान राॅयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 64वां मैच 19 मई, मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में होम टीम राजस्थान राॅयल्स ने युवा वैभव सूर्यवंशी (93 रन, 38 गेंद) के धमाकेदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 221 रनों का एक मजबूत लक्ष्य राजस्थान राॅयल्स के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन बल्लेबाजों के शानदार खेल के चलते राजस्थान राॅयल्स ने मुकाबले में एक शानदार जीत हासिल की और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा।

आईपीएल 2026, आरआर बनाम एलएसजी मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श की 57 गेंदों में 11 चौके व 5 छक्कों की मदद से खेली गई 96 रनों की पारी के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर कुल 220 रन बनाए। मार्श के अलावा जोश इंग्लिश ने 29 गेंदों में 7 चौके व 3 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली।

दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 109 रन जोड़े और 200 रनों के स्कोर की नींव रखी। साथ ही निकोलस पूरन ने 16 और ऋषभ पंत ने 35 रनों की पारी खेली। तो वहीं, राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो यश राज पुंजा ने दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब राजस्थान राॅयल्स लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 221 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस लक्ष्य को 19.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरआर के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 7 चौके व 10 छक्कों की मदद से 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, तो यशस्वी जायसवाल ने 43 रन बनाए। अंत में ध्रुव जुरेल 53* और डोनावन फरेरा 16* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को मैच जिताकर ही लौटे।

close whatsapp