IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

बड़े बदलावों के बाद कोलकाता की टीम नए सीजन में इन स्टार बल्लेबाजों पर लगाएगी दांव

IPL 2026 Kolkata Knight Riders (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 Kolkata Knight Riders (Image credit Twitter – X)

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया और लेकिन उनकी जगह कैमरन ग्रीन को बड़ी कीमत में टीम में शामिल किया। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां 14 में से सिर्फ 7 मैच जीते थे।

इस बार टीम नए खिलाड़ियों के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से इन 3 खिलाड़ियों पर फैंस की नजर रहने वाली है:

3. कैमरन ग्रीन

Cameron Green

कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जिससे वह सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए। IPL में उन्होंने 28 पारियों में 707 रन बनाए हैं, उनका औसत 41.59 और स्ट्राइक रेट 153.70 रहा है।

हालांकि, T20 विश्व कप 2026 में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा, खासकर स्पिन पिचों पर। लेकिन IPL की बल्लेबाजी के अनुकूल पिचें उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। एक अच्छी पारी उन्हें फिर से फॉर्म में ला सकती है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp