IPL 2024: एक नजर डालिए KKR vs LSG मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर
KKR की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई
अद्यतन - अप्रैल 14, 2024 7:49 अपराह्न
आईपीएल 2024 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से मात दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 162 रनों का लक्ष्य केकेआर के सामने रखा। जिसे फिलिप साल्ट के धमाकेदार पारी की मदद से कोलकाता ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। साल्ट ने 47 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम अंकतालिका में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
केकेआर ने लखनऊ को 161/7 के स्कोर पर रोका
इससे पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। टीम के लिए निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 32 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 29 रनों का योगदान दिया।
केकेआर की ओर से मिचेल स्टार्क आज लय में दिखे। उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पैल में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।
फिलिप साल्ट ने अकेले दम पर मैच किया फिनिश
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं हुई और उसने 15.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने अकेले दम पर मैच को फिनिश किया। उन्होंने 47 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों में 38 रन बनाए।
सुनील नारायण (6) और अंगकृष रघुवंशी (7) के सस्ते में आउट हो जाने के बाद फिलिप साल्ट और श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की। लखनऊ के लिए मोहसिन खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
यहां देखें KKR vs LSG मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स
KL gets trolled for 144 strike-rate. Meanwhile, Shreyas with 100 S/R 👇 #KKRvLSG pic.twitter.com/NAWzOug9bS
— Sohini M. (@Mittermaniac) April 14, 2024
Nazar na lage!#KKRvLSG pic.twitter.com/aP53pTYBND
— Parshanth Neel The director (@Parashanthneel) April 14, 2024
நீங்க ரொம்ப லேட் ஒரே ஆள் எல்லாத்தையும் முடிச்சுட்டான். #Salt #KKRvLSG pic.twitter.com/mJmpos4gg6
— September (@September_022) April 14, 2024
#KKRvLSG
Mitchell starc
The Art. The artist pic.twitter.com/PWFXU7MJrJ— Sohel ˢʳᵏᶦᵃⁿ (@Dor9emon) April 14, 2024
Phil Salt today to LSG bowlers be like 🥵 #LSGvKKR #KKRvsLSG #KKRvLSG #CSKvsMI #mivscsk #RohitSharma #MSDhoni #BoycottFarid pic.twitter.com/CrUHpDsEnO
— CricketComiX (@CricketComiX) April 14, 2024
"Kolkata Knight Riders" won 🥳🥳🥳🥳#ShahRukhKhan#KKRvLSG #AmiKKR pic.twitter.com/2laagcUBpr
— 𓀠Srkian_امرین (@Amreen_Srkian2) April 14, 2024
Hunter @KKRiders calling the prey @LucknowIPL
We've prepared coffins for you already #KKRvLSG #KKRNation💜💜pic.twitter.com/2rG5KfgNPv— Self Proclaimed Clown (@MaheshCult009) April 14, 2024
Proper Class inning from Phil Salt 🔥#KKRvLSG #KLRahul pic.twitter.com/s6VzDU686J
— Cricklover (@kumarmanoj_11) April 14, 2024
#KKRvLSG pic.twitter.com/zCO36NSfPb
— NRI Bollywoodian (ORGANIC) (@who79002142) April 14, 2024
😭😂#KKRvLSG pic.twitter.com/fg9XxZbzmm
— RaaZ! 𓀠 🚬 (@RaaZi_Ss) April 14, 2024