IPL 2026: आगामी सीजन में आरसीबी के इन टाॅप 3 बल्लेबाजों पर रहेगी फैंस की नजर
28 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल
अद्यतन - मार्च 17, 2026 3:17 अपराह्न
2. रजत पाटीदार (भारत)
![]()
आरसीबी खेमे से रजत पाटीदार साल 2021 में जुड़े थे, लेकिन उन्होंने साल 2022 से टीम के लिए प्रदर्शन करना शुरू किया। उस साल पाटीदार ने 7 पारियों में 152.75 के स्ट्राइक रेट और 55.50 की औसत से कुल 333 रन बनाए थे।
इसके बाद साल 2025 में पाटीदार को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया और फ्रेंचाइजी की किस्मत ही बदल गई। टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम किया। पिछले सीजन पाटीदार ने आरसीबी के लिए दबाव में बल्लेबाजी करते हुए 14 पारियों में 312 रन बनाए थे। ओवरऑल वह 42 आईपीएल मैचों में 30.86 की औसत और 154.30 के स्ट्राइक रेट से कुल 1111 रन बना चुके हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो