IPL 2024, SRH vs CSK: Shot of the Day: शिवम दुबे ने अपनी पावरहिटिंग से मैदान में मचाया बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024, SRH vs CSK: Shot of the Day: शिवम दुबे ने अपनी पावरहिटिंग से मैदान में मचाया बवाल

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिवम दुबे ने 24 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली।

Shivam Dubey (Photo Source: X/Twitter)
Shivam Dubey (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपॉर्टमेंट CSK कमजोर नजर आई। अगले मैच में टीम को शानदार वापसी करनी होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हर मैच में शिवम दुबे (Shivam Dubey) अपनी अलग छाप छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शिवम दुबे ने टी. नटराजन के खिलाफ दो शानदार छक्के लगाए थे, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।

Shivam Dubey ने नटराजन की ओवर पर जड़े थे दो बैक टू बैक छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 12वां ओवर टी. नटराजन डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने एक रन लिया था, जिसके बाद शिवम दुबे स्ट्राइक पर आए थे। शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने पहले शॉर्ट गेंद पर मिड विकेट की ओर छक्का लगाते हुए गेंद को स्टैंड्स पर पहुंचाया था। जिसके बाद अगली गेंद फिर से डीप मिड-विकेट की ओर छक्का जड़ा था।

यहां देखें शिवम दुबे के छक्के का वो वीडियो-

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिवम दुबे (Shivam Dubey) अच्छे लय में नजर आ रहे थे, लेकिन 14वें ओवर में पैट कमिंस के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने 24 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली थी। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि शिवम दुबे को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है।

वहीं बात मैच की करें तो शिवम दुबे, अंजिक्य रहाणे (35) और रवींद्र जडेजा (31*) के चलते ही चेन्नई सुपर किंग्स 165 रन बोर्ड पर लगा पाई थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की थी। एडेन मार्करम ने 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 37 रनों की शानदार पारी खेली थी।

close whatsapp