यह हैं IPL के 5 सबसे बेहतरीन भारतीय कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह हैं IPL के 5 सबसे बेहतरीन भारतीय कप्तान

कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्होंने काफी लंबे समय से एक ही कप्तान को नियुक्त किया है और उन्होंने भी काफी अच्छी कप्तानी की है।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया के बेहतरीन टूर्नामेंट में गिना जाता है। सभी फ्रेंचाइजी भी काफी बेहतरीन है और सभी टीमों के पास टॉप क्वालिटी खिलाड़ी हैं। यह खिलाड़ी अपने दिन पर किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं।

कई भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्होंने काफी लंबे समय से एक ही कप्तान को नियुक्त किया है और उन्होंने भी काफी अच्छी कप्तानी की है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 भारतीय कप्तानों के बारे में जिनका IPL में कप्तानी का इतिहास काफी अच्छा रहा है।

5- सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar. (Photo Source: INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images)

सचिन तेंदुलकर को आज भी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाता है। अपने समय में सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 463 वनडे मुकाबलों में 44.83 के औसत से 18426 रन जड़े हैं। यही नहीं उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 53.78 के औसत से 15921 रन बनाए हैं।

IPL में भी सचिन तेंदुलकर ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 78 IPL मैचों में 119.82 के स्ट्राइक रेट से 2334 रन बनाए। बल्लेबाजी के अलावा सचिन ने मुंबई इंडियंस के लिए कई मुकाबलों में कप्तानी भी की।

मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर ने 51 मैचों में कप्तानी की जिसमें 30 में उन्होंने जीत दर्ज की। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में IPL 2010 के फाइनल में टीम ने अपनी जगह बनाई। IPL 2012 के नॉकआउट में भी मुंबई इंडियंस ने इस बेहतरीन खिलाड़ी की कप्तानी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp