यह हैं IPL के 5 सबसे बेहतरीन भारतीय कप्तान - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह हैं IPL के 5 सबसे बेहतरीन भारतीय कप्तान

कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्होंने काफी लंबे समय से एक ही कप्तान को नियुक्त किया है और उन्होंने भी काफी अच्छी कप्तानी की है।

4- विराट कोहली

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

विराट कोहली को आज के समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनकी बल्लेबाजी पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है। विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कप्तानी की है और इंडियन प्रीमियर लीग में भी।

इंडियन प्रीमियर लीग की बात की जाए तो विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी काफी संस्करण तक की। उन्होंने IPL में अभी तक 239 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 6903 रन बनाए हैं। यही नहीं कोहली ने 142 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से उन्होंने 66 में जीत दर्ज की है।

IPL 2016 में कोहली ने 16 मैचों में 152.03 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। कोहली की कप्तानी में टीम ने 2015, 2020 और 2021 सीजन में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp