IPL: क्या आपको याद है कि इन पांच खिलाड़ियों ने भी की है आईपीएल में कप्तानी, जिन्हें अब शायद भुला दिया गया  - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL: क्या आपको याद है कि इन पांच खिलाड़ियों ने भी की है आईपीएल में कप्तानी, जिन्हें अब शायद भुला दिया गया 

तो ये हैं वो आईपीएल के पांच कप्तान 

1) कैमरुन व्हाइट (Cameron White)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का यह पूर्व खिलाड़ी अपने समय का एक विस्फोटक टी-20 बल्लेबाज रह चुका है। जो अपने लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता था। गौरतलब है कि 91 वनडे मैचों में 2072 रन बनाने के अलावा वह 47 टी-20 मैचों में 132.97 के स्ट्राइक रेट से 984 रन भी बना चुके हैं।

वहीं आईपीएल में उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2011 से लेकर 2012 तक डेक्कन चार्जस के लिए खेले गए 47 मैचों में 954 रन बनाए। इस दौरान जब कप्तानी के लिए कुमार संगाकारा मौजूद नहीं थे तो टीम मैनेजमेंट ने कैमरुन व्हाइट को कप्तान बनाया था।

गौरतलब है कि साल 2013 के बीच सीजन में ही जब संगाकारा ने कप्तानी से अपने हांथ खींच लिए थे, तो कैमरन व्हाइट को टीम की कमान सौंपी गई थी। वह उस दौरान टीम को 12 में सिर्फ 7 मैचों में ही जीत दिला पाए थे।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp