IPL: क्या आपको याद है कि इन पांच खिलाड़ियों ने भी की है आईपीएल में कप्तानी, जिन्हें अब शायद भुला दिया गया
तो ये हैं वो आईपीएल के पांच कप्तान
अद्यतन - Dec 8, 2022 9:00 pm
2) डेविड हसी (David Hussey)
![]()
बात दें कि डेविड हसी अपने समय के टी-20 क्रिकेट के एक दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। हसी ने 267 टी-20 मैचों में 133.20 के स्ट्राइक रेट से 6097 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इतने मुकाबलों में 7.47 की इकोनाॅमी से 68 विकेट भी निकाले हैं।
साल 2011 से 2013 के बीच वह आईपीएल में पंजाब टीम के लिए ना सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी थे, बल्कि वह लीडरशिप में भी अहम भूमिका निभाते थे। वहीं जब 2012 से लेकर 2013 तक एडम गिलक्रिस्ट टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे, तो उस समय पंजाब ने डेविड हसी को कप्तानी देने का फैसला किया था।
गौरतलब है कि पंजाब के लिए हसी ने उस समय 12 मैचों में कप्तानी की थी और 6 मैचों में जीत भी दिलाई थी। वहीं हसी आखिरी बार साल 2014 में आईपीएल में खेलते हुए दिखे थे। लेकिन अब वह आईपीएल में केकेआर के लिए मेंटर की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। वह भी एक ऐसे आईपीएल इतिहास के कप्तान हैं जिन्हें अब भुला दिया गया है।