IPL: पांच उदाहरण जब मैदान पर झगड़ा करने के लिए क्रिकेटर्स पर बड़ा जुर्माना लगाया गया
इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भी ऐसा देखने को मिला है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच में किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई और इसी वजह से खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा जुर्माना भी लगाया गया है।
अद्यतन - अप्रैल 19, 2023 3:59 अपराह्न
4- कायरन पोलार्ड बनाम मिचेल स्टार्क (MI बनाम RCB, 2014)

इंडियन प्रीमियर लीग 2014 का 27वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। MI की पारी के 17वें ओवर में मिचेल स्टार्क और कारण पोलार्ड के बीच में किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई।
17वें ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने कायरन पोलार्ड को बाउंसर फेंकी जिसपर वो बल्ला नहीं लगा पाए। गेंद फेंकने के बाद मिचेल स्टार्क ने कायरन पोलार्ड को कुछ कहा लेकिन मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज ने इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अगली गेंद फेकने ही वाले थे वैसे ही पोलार्ड क्रीज से हट गए और लेग साइड चले गए।
स्टार्क ने जानबूझकर गेंद पोलार्ड की ओर फेंकी जिसके बाद पोलार्ड भी गुस्से से अपना बल्ला जमीन की ओर फेंक दिए। IPL के नियम के मुताबिक दोनों को दोषी ठहराया गया और पोलार्ड को मैच फीस का 75% और स्टार्क को 50% देना पड़ा।