IPL: पांच उदाहरण जब मैदान पर झगड़ा करने के लिए क्रिकेटर्स पर बड़ा जुर्माना लगाया गया - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL: पांच उदाहरण जब मैदान पर झगड़ा करने के लिए क्रिकेटर्स पर बड़ा जुर्माना लगाया गया

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भी ऐसा देखने को मिला है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच में किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई और इसी वजह से खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा जुर्माना भी लगाया गया है।

3- अंबाती रायडू-हर्षल पटेल (RCB बनाम MI, 2012)

Ambati Rayudu (Pic Source-Twitter)
Ambati Rayudu (Pic Source-Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच में इंडियन प्रीमियर लीग 2012 का 62वां मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए।

जवाब में एक समय मुंबई अपने 5 विकेट मात्र 51 रन पर ही खो चुकी थी। हालांकि इसके बाद अंबाती रायडू और कायरन पोलार्ड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 122 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उनकी इस साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इस मैच में जीत दर्ज की।

हालांकि मुकाबला जीतने की खुशी में अंबाती रायडू ने हर्षल पटेल को कुछ अपशब्द कहे जिसके बाद तेज गेंदबाज तुरंत MI के बल्लेबाज की ओर जाने लगे लेकिन उनको विराट कोहली ने रोक दिया। अंबाती रायडू के ऊपर मैच फीस का 100% जुर्माना लगा जबकि हर्षल पटेल को इसका 25% जुर्माना देना पड़ा।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp