IPL: पांच उदाहरण जब मैदान पर झगड़ा करने के लिए क्रिकेटर्स पर बड़ा जुर्माना लगाया गया
इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भी ऐसा देखने को मिला है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच में किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई और इसी वजह से खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा जुर्माना भी लगाया गया है।
अद्यतन - अप्रैल 19, 2023 3:59 अपराह्न
1- हरभजन सिंह- एस श्रीसंत (KXIP बनाम, 2008)

इंडियन प्रीमियर लीग 2008 का 10वां मुकाबला किंग्स XI पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस कुमार संगकारा के 94 रनों की बदौलत 20 ओवर में 182 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 116 रन ही बना पाई और इस मुकाबले को हार गई। हालांकि मैच खत्म होने के बाद श्रीसंत को रोते हुए देखा गया क्योंकि हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।
उस समय के इंडियन प्रीमियर लीग के कमिश्नर ललित मोदी ने बताया कि, ‘ मैच रेफरी वीडियो फुटेज देख रहे थे और यह पता चला कि हरभजन सिंह ने किंग्स XI पंजाब के सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया लेकिन उन्होंने एस. श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया। हरभजन सिंह के ऊपर मैच फीस का 100% जुर्माना लगा और पूरे संस्करण से उन्हें बैन कर दिया गया।