IPL 2023: पांच खिलाड़ी जिन्होंने एक सीजन में तो किया कमाल का प्रदर्शन लेकिन उसके बाद किसी को नहीं हैं उनका नाम याद
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 2008 में हुई थी।
अद्यतन - Apr 11, 2023 7:18 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 2008 में हुई थी। अभी तक इस शानदार टूर्नामेंट के कुल 16 संस्करण खेले जा चुके हैं। इन 16 संस्करणों में कई युवा खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।
ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह ने इसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई। इन युवा खिलाड़ियों को कई अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिला और उन्होंने अपनी प्रतिभा पूरी दुनिया के सामने रखी।
हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्होंने एक सीजन में तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद वो कहीं खो से गए। उनका नाम एक झटके में सभी के दिमाग से निकल गया। आज हम उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं।
5- मनप्रीत गोनी

2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मनप्रीत गोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मुकाबलों में 7.38 की इकोनॉमी से 17 विकेट अपने नाम की। उन्होंने उस सीजन में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट झटके। इस लिस्ट में उनके साथ एल्बी मोर्कल भी शामिल थे।
इस प्रदर्शन को देखकर उन्हें एशिया कप 2008 में भारतीय टीम में शामिल किया गया। हालांकि एशिया कप 2008 में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दुनिया के सामने नहीं रख पाए और कुछ मुकाबले खेलने के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया।
उन्होंने IPL के दूसरे और तीसरे सत्र में भी खेला लेकिन गोनी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। 2011 में उन्होंने डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेला इसके बाद उन्हें आखिरी बार 2017 में गुजरात लायंस की ओर से खेलते हुए देखा गया।